वाराणसी। लोक निर्माण विभाग की ओर से काली माता मंदिर से आजमगढ़ रोड तथा पांडेपुर से रिंग रोड तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत बाधक बन रहे बिजली के पोल और लाइनों को भूमिगत करने के लिए रविवार को तीन घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।
नगरीय विद्युत निर्माण खंड-द्वितीय के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लेढ़ुपर उपकेंद्र से संचालित 11 केवी आशापुर फीडर तथा दौलतपुर उपकेंद्र के प्रेमचंद फीडर पर लाइन शिफ्टिंग एवं चार्जिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शटडाउन के दौरान रुस्तमपुर, पैगंबरपुर, नटूई, सिंचाई विभाग कॉलोनी, चंद्रा चौराहा, आशापुर, अमनपुरी कॉलोनी, प्रेमचंद नगर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।