फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कमजोर हुआ मानसून, चार दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, फिर बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में पिछले दो दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया है। इस वजह से हवा की रफ्तार भी थम गई है। एक बार फिर दिन में तीखी धूप के साथ उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है और इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


सप्ताह की शुरुआत में अच्छी बारिश होने के बाद पिछले दो दिनों से मौसम ने करवट ले ली है। दिन और रात, दोनों समय फिर से गर्मी महसूस होने लगी है। शनिवार को भी सुबह से यही स्थिति रही। दिन में तेज धूप और हवा नहीं चलने के कारण लोग उमस से परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून का सक्रिय क्षेत्र इस समय हिमालय की ओर खिसक गया है। इसी वजह से वाराणसी और आसपास के इलाकों में फिलहाल बारिश की संभावना कम है। अगले तीन से चार दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद अगले सप्ताह मौसम में बदलाव होने और अच्छी बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें