फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गुल की बिजली, पानी के लिए तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मूसलाधार बारिश ने शहर के कई इलाकों की बिजली गुल कर दी। शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के दौरान एहतियातन उपकेंद्रों से आपूर्ति बाधित की गई। बारिश बंद होने के बाद जब आपूर्ति बहाल की गई तो कई उपकेंद्रों से आपूर्ति बाधित हो गई। कहीं तार टूटा तो कहीं इंसुलेटर पंचर हुआ। इसके चलते सुबह की जलापूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

पन्नालाल पार्क उपकेंद्र से जुड़े सेंट्रल जेल रोड फ ीडर से आपूर्ति बहाल हुई तो लो-वोल्टेज के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। यहां टूटे तार को दुरुस्त किया गया, इसके बाद पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे लोगों को राहत मिली। उधर, कोनिया में पेड़ तार पर गिरने तो 132 केवी उपकेंद्र लेढ़ूपुर के स्विच यार्ड में फ्लैशिंग के चलते 33 केवी लाइन के कई जंफर टूट गए। लिहाजा, सुबह पौने पांच बजे से मच्छोदरी उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। बारिश थमने के बाद पारेषण इकाई के कर्मचारियों ने जंफर जोड़ा, तब सुबह करीब पौने आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। अन्य वितरण उपकेंद्रों के कई फ ीडरों से जुड़े इलाकों की बिजली भी सुबह घंटों गुल रही।
उधर, शाम करीब चार बजे नगर निगम के पास विशालकाय पेड़ तार पर गिरने के कारण नगर निगम उपकेंद्र से निकलने वाले सिगरा व जयप्रकाश नगर फीडर के तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर क्रेन मंगवा कर पेड़ कटवाया गया और कर्मचारी पोल बदलने में जुटे। अधीक्षण अभियंता प्रथम विजय पाल ने बताया कि पोल बदलने में करीब 10 से 15 घंटे लग सकते हैं। प्रभावित फ ीडरों को वैकल्पिक व्यवस्था कर दूसरे फ ीडरों से बिजली दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें