वहीं, शक्तिपीठ और पंचक्रोशी फीडर के लिए नया पैनल लगाया गया। इससे पूरे सारनाथ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेयजल की समस्या बनी रही साथ ही गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए अधिशासी अभियंता डीके दोहरे ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था से 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अभी पूरे पैनल को सही होने में रात 10 बज सकते है। इनकमिंग पैनल में किस कारण आग लगी अभी इसका कारण नहीं पता चल पा रहा है। लेकिन तकनीकी कारण से पैनल में ब्लास्ट हुआ और आग लगी।