फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन के खिलाफ विद्युत अभियंता लामबंद

Wed, 26 Aug 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब ट्रांसफार्मर 72 घंटे बाद भी नहीं बदलने पर रविवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने सात उप खंड अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

इसके खिलाफ अभियंता संघ लामबंद हो गया है। संघ ने मंगलवार को भिखारीपुर प्रबंध निदेशक कार्यालय के सामने विरोध सभा कर निलंबन वापस लेने की मांग की। उन्होंने एमडी की कार्रवाई की एकतरफा बताते हुए निलंबन वापस नहीं लेने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।
 संघ के महासचिव दिनेश चंद्र दीक्षित ने कहा कि एमडी ने सभी अभियंताओं को ग्रामीण क्षेत्र के प्राइवेट ट्यूबवेल सहित क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को 72 घंटे के अंदर न बदले जाने पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कहा कि कई बार  ट्रांसफार्मरों उपलब्ध नहीं होने के कारण बदलना संभव नहीं हो पाता है। जिन एसडीओ को निलंबित किया गया और एक्सईएन एवं एसई को निंदा टिप्पणी दी गई है, उन्हें चेतावनी तक नहीं दी गई। उनको अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया गया। ऐसे में यह कार्रवाई अनुचित है और उसे वापस लिया जाना चाहिए।
विरोध सभा में कार्रवाई वापस नहीं लेने पर 28 अगस्त तक पूरे पूर्वांचल भर में जोन स्तर पर रोजाना विरोध सभाएं और 30 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी दी गई। विरोध सभा में इंजीनियर आरके सिंह, अंकुर भारद्वाज, राजीव सिंह, आरआर प्रसाद, जयशंकर राय, राम कुमार, मनीष झा, अविनाश पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें