फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बनारस स्टेशन पर 9 घंटे गुल रही बिजली, जनरेटर के सहारे आपूर्ति, ट्रेनों के परिचालक पर नहीं पड़ा असर

Wed, 03 Apr 2024 08:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस स्टेशन पर मंगलवार को नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान जनरेटर के सहारे विद्युत आपूर्ति दी गई। रेलवे का दावा है कि ट्रेनों के परिचालक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वहीं बिजली के अभाव में यात्रियों को परेशानी हुई। 
विज्ञापन
Banaras Railway Station - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को नौ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। दोपहर एक बजे से लेकर रात 10 बजे तक बिजली नहीं आने से स्टेशन पर रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, रेलवे का दावा रहा कि जनरेटर से स्टेशन पर आपूर्ति दी गई।

विज्ञापन


बनारस स्टेशन पर बिजली आपूर्ति न होने से स्टेशन के आठ प्लेटफॉर्मों के आउटर छोर पर शाम के बाद अंधेरा छाया रहा। खानपान की दुकानों के फ्रीज समेत अन्य बिजली चालित उपकरण बंद हो गए। इनवर्टर भी शाम तक बोल गए। हालांकि बिजली कटौती का असर ट्रेनों के परिचालन पर नहीं पड़ा। 

स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर से ही भिखारीपुर स्थित हाइडिल से कुछ घंटे में आपूर्ति बहाल किए जाने का आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन रात 10 बजे तक स्थिति जस की तस रही। यात्री ममता सिंह, विजय श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें