बनारस स्टेशन पर मंगलवार को नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान जनरेटर के सहारे विद्युत आपूर्ति दी गई। रेलवे का दावा है कि ट्रेनों के परिचालक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वहीं बिजली के अभाव में यात्रियों को परेशानी हुई।
पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को नौ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। दोपहर एक बजे से लेकर रात 10 बजे तक बिजली नहीं आने से स्टेशन पर रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, रेलवे का दावा रहा कि जनरेटर से स्टेशन पर आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन
बनारस स्टेशन पर बिजली आपूर्ति न होने से स्टेशन के आठ प्लेटफॉर्मों के आउटर छोर पर शाम के बाद अंधेरा छाया रहा। खानपान की दुकानों के फ्रीज समेत अन्य बिजली चालित उपकरण बंद हो गए। इनवर्टर भी शाम तक बोल गए। हालांकि बिजली कटौती का असर ट्रेनों के परिचालन पर नहीं पड़ा।
स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर से ही भिखारीपुर स्थित हाइडिल से कुछ घंटे में आपूर्ति बहाल किए जाने का आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन रात 10 बजे तक स्थिति जस की तस रही। यात्री ममता सिंह, विजय श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।