फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती : योगी राज में दावे हजार, नहीं सुधर रहे हालात, जनता बेहाल

Fri, 19 May 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
power shortage
विज्ञापन
बढ़ती गरमी के बीच हो रही बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गुुरुवार को भी शहर के कई इलाकों में बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान हो चुके हैं। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के योगी सरकार के निर्देश के बावजूद अंधाधुंध कटौती की मार से शहर बेचैन है।
विज्ञापन


हालात पहले से भी खराब हो गए हैं। मरम्मत और लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती जारी है। देर रात तक आंखमिचौनी का सिलसिला जारी रहा।  कई इलाके तो ऐसे हैं जहां रोजाना आठ से दस बार बिजली कट रही है। दो से तीन घंटे रोजाना हो रही कटौती से जनता त्रस्त हो चुकी है।

शंकुलधारा, सुदामापुर, गोदौलिया, डाफी, डीपीएच, लोहता, चांदपुर, मंडुवाडीह, शिवदासपुर, महेशपुर, सिंधोरिया कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही कम नहीं हो रही है। कचहरी, वरुणा पार, अर्दली बाजार, चौक आदि इलाकों में भी कटौती हुई।
विज्ञापन


भिखारीपुर और कैंट उपकेंद्र से भी बिजली 10-10 मिनट का शटडाउन तीन बार लिया गया। इसके चलते कई फीडरों की आपूर्ति बाधित रही। छित्तपुर में ट्रांसफार्मर के पास तार टूटने के चलते आपूर्ति ठप हो गई। जिसे शाम पांच से छह बजे तक दुरुस्त कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें