09029/09030 बांद्रा टर्मिनस-बनारस अनारक्षित ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब बनारस के स्थान पर रीवा से चलाई जाएगी। बांद्रा और रीवा के बीच में ही संचालन होगा। इसके तहत ट्रेन संख्या 09029/09030 बांद्रा टर्मिनस-रीवा स्पेशल का संचालन एक मई से 27 जून तक होगा।
ग्राम पंचायत में बनेंगी रोज 5 फैमिली आईडी
ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी ने हर ग्राम पंचायत में रोजाना पांच फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि हर गांव में वर्क आईडी तैयार कर श्रमिकों को काम पर लगाया जाए। खराब हैंडपंप की मरम्मत और आवश्यकता के अनुसार रिबोर कराने के निर्देश दिए। पौधरोपण के लिए व्यक्तिगत लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने को कहा।
वीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए इसे न्यायालय तक पहुंचाया। ऐसे में 1,10,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि वीडीए बनाम आमिर जहूर वगैरह के मामले में अवैध निर्माण पर अभियुक्तों पर 55,000-55,000/-का जुर्माना आरोपित किया गया। सीजेएम के यहां दायर परिवाद में जुमनि के अलावा आदेश दिया गया है कि यदि अर्थदंड का भुगतान नहीं किया जाता तो अभियुक्तों को 30-30 दिन के कारावास की सजा भुगतनी होगी।