फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 24 घंटे में 17 बार बत्ती गुल, शहर में 20 घंटे तक कटी बिजली; बिलबिलाई काशी की जनता

Fri, 31 May 2024 10:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: ओवरलोडिंग की वजह से प्राथमिक स्कूल भिटारी के समीप लगा एबीसी केबल बुधवार की रात 11 बजे जल गया था। इस वजह से क्षेत्र के करीब 100 परिवारों को 20 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि चार बार केबल जोड़ा गया, लेकिन ओवरलोडिंग से बार-बार जल रहा था।
विज्ञापन
Bijli Vibhag Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिकॉर्ड बनाती गर्मी के बीच बिजली कटौती ने भी रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 24 घंटे में 30 मिनट की 17 बार ट्रिपिंग हुई। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तार टूटने और ट्रांसफाॅर्मर में आई गड़बड़ी की वजह से 20 घंटे तक की कटौती की गई। ओवरलोडिंग से जिले में तार जलने की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


छित्तूपुर में तार में आग लग गई। इससे करीब एक घंटे बिजली कटौती हुई। मैदागिन क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर का जंफर दोपहर में उड़ गया। इसकी वजह से दोपहर 12 से दो बजे तक कटौती की गई। मदनपुरा जंगमबाड़ी मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफाॅर्मर का तार सुबह करीब 11 बजे तेज आवाज के साथ जल गया। मदनपुरा में ट्रांसफाॅर्मर से निकले तार के जल जाने से सुबह 11 से एक बजे तक आपूर्ति बाधित रही। 

सिगरा सोनिया क्षेत्र में लगा बिजली के पैनल में खराबी की वजह से क्षेत्र में तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। जवाहर नगर में अंडर ग्राउंड केबल में आई गड़बड़ी की वजह से 12 बजे से 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। तार जलने की वजह से छित्तुपुर, मड़ौली, ककरमत्ता, सुंदरपुर, कमला मार्केट भरलाई में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें