Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पहले काशी के बुद्धिजीवियों को भी पत्र लिख चुके हैं। जिले में करीब 2000 गणमान्य लोगों को यह पत्र भेजा गया था। इसके माध्यम से पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री ने नव मतदाताओं को पत्र लिखा है। कार्यकर्ता उन्हें उन तक पहुंचा रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा के बाद कुछ नव मतदाताओं को वह पत्र सौंपे। पीएम ने लिखा कि भारत के प्रधान सेवक और आपके सांसद के रूप में आपको नमस्कार। आज मैं आपको पूरे गर्व और विश्वास के साथ लिख रहा हूं।
विज्ञापन
आप आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बात मतदाधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। मैं आपको बधाई देता हूं कि आप लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का यह अवसर एक विशेषाधिकार है जो राष्ट्र निर्माण में आपकी भागीदारी का गवाह बनेगा। क्योंकि लोकतंंत्र न केवल शासन का एक रूप में है, बल्कि हमारी स्वतंत्रता की आधारशिला भी है।
आप साक्षी है कि वाराणसी ने पिछले 10 वर्षों में विकास की नई ऊंचाईयों को कैसे छुआ है। युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए हमारे ईमानदार प्रयास किसी से छिपे नहीं है।
विज्ञापन
एक युवा के रूप में, आप समाज और राष्ट्र के निर्माण की कुंजी है। चुनावी प्रक्रिया में आपकी भागीदारी न केवल लोकतंत्र की नींव को मजबूत करेगी, बल्कि यह राष्ट्र की नियति को भी आकार देगी जो मजबूत और समृद्ध भारत का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रधानमंत्री ने लिखा कि चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने की आपकी प्रतिबद्धता के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आइए वोट करें और साथ मिलकर एक मजबूत, विकसित और अधिक समावेशी भारत का निर्माण करें।