फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की बैठक में दस मिनट तक गुल रही सर्किट हाउस की बिजली, अधिकारियों के हाथ पांव फूले 

Fri, 23 Aug 2019 01:27 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में सर्किट हाउस की बिजली गुल हो गई। इससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बिजली गुल होने की वजह सर्किट हाउस की एमसीबी जलना बताई गई है।  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- आजम की फिर बढ़ीं मुश्किलें, कोसी से पेड़ कटवाने के मामले में फंसे

दरअसल, शाम 6:30 से 7:30 बजे तक मुख्यमंत्री की बैठक होनी तय थी। बैठक शुरू होने के तकरीबन 15 मिनट बाद बत्ती गुल हो गई। करीब दस मिनट बाद आपूर्ति बहाल हुई। बत्ती गुल होने के साथ ही पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वजह पता चलते ही तत्काल एमसीबी को बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किट हाउस की व्यवस्था देखने वाले पीडब्ल्यूडी के केयर टेकर आनंद लाल श्रीवास्तव ने बताया कि एमसीबी जल गई थी। जिसे तत्काल बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। एसडीओ वरुणा पुल इंद्रेश राय ने कहा कि बैठक के दौरान हमारी आपूर्ति चालू रही। मुख्यमंत्री की बैठक में बिजली आपूर्ति जनरेटर से की गई। सर्किट हाउस के अंदर की बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी से आपूर्ति प्रभावित हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें