फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन कारोबारी आत्महत्या: सुसाइड नोट ने बसपाईयों की उड़ाई नींद, एसपी ने टीम गठित कर जांच के दिए आदेश

Thu, 29 Oct 2020 01:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

गाजीपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराजगंज में मंगलवार की रात बसपा से जुड़े एक बर्तन व्यवसायी के आत्महत्या का मामला तूल पकड़ सकता है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

पूरे प्रकरण की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। बर्तन कारोबारी के आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाइड नोट और उसमें बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा मांगे दो करोड रुपये की बात ने पार्टी से जुड़े लोगों को परेशानी में डाल दिया है। इस प्रकरण की जांच पुलिस टीम ने शुरू कर दी है।


गाजीपुर एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट सही है या गलत इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसके लिए व्यवसायी मन्नु ठठेरा के पूर्व के हस्ताक्षर एवं लिखावट से भी मिलान कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम गठित की है। फिलहाल सुसाइड नोट को संदिग्ध बताया जा रहा है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की सुसाइड नोट की सच्चाई क्या है? देखा जाए तो आत्महत्या से पूर्व बर्तन कारोबारी द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट ने बसपा के छोटे से बड़े नेताओं की नींद उड़ा दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें