प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने रामनगर थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष राजकिशोर पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी।
सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी नेता की छवि खराब करने के लिए इस तरह के आपत्तिजनक पोस्टर लगाना गलत परंपरा है। इससे सामाजिक माहौल भी प्रभावित होता है।
थानाध्यक्ष राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान कर उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में मणि शंकर, इंजामुल खान, हमजा खान, मनीष यादव, उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।