भदोही। इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो स्टेटस अपलोड करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाई। चार मार्च को मेटा कंपनी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी कार्पेट सिटी राजेंद्र प्रसाद ओझा युवक के घर पहुंचकर जांच की।
पुलिस ने पाया कि युवक सुरक्षित है। परिजनों से बातचीत करने पर पता चला कि युवक ने निजी समस्याओं के कारण गलती से इस तरह का पोस्ट कर दिया था। चौकी प्रभारी ने युवक और उसके परिजनों को सोशल मीडिया पर ऐसी संवेदनशील टैगलाइन/कैप्शन लगाने के गंभीर परिणामों के बारे में बताया। उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत दी। संवाद