फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर के कैश बॉक्स का ताला तोड़कर पौने चार लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। हाथी बाजार स्थित उप डाकघर का ताला तोड़कर चोर बृहस्पतिवार की रात तीन लाख 72 हजार एक सौ ग्यारह रुपये चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर उप डाकपाल की सूचना पर डाग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पुलिस पहुंची। घंटों चली पड़ताल के बाद भी चोरों का सुराग नहीं लगा और पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना था कि रात में पुलिस की गश्त न होने से डाकघर में चोरी हुई है। घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर जुआरियों का अड्डा है।
विज्ञापन

जंसा थाना अंतर्गत हाथी बाजार स्थित कैलाश सिंह के कटरे में उप डाकघर है। कैलाश के छोटे भाई दिनेश शुक्रवार की सुबह कटरे पर गए तो डाकघर के दरवाजे का ताला टूटा देख वह सन्न रह गए। दिनेश ने चोरी की सूचना उप डाकपाल धीरेंद्र नाथ मिश्र को दी। उप डाकपाल की सूचना पर जंसा थाने की पुलिस डाग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंची। चोर डाकघर के तीन दरवाजों का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। कैश बॉक्स में लगा एक ताला खुला मिला और दूसरा तोड़ा गया था। तफ्तीश के दौरान डाग स्क्वॉड डाकघर से पांच सौ मीटर दूरी पर जाकर रुक गया। एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
25 हजार से ज्यादा रखने का अधिकार नहीं, कर्मियों पर संदेह
सहायक अधीक्षक डाकघर पश्चिम मंडल अजय कुमार मौर्य ने बताया कि उप डाकघर को केवल 25000 रुपये ही रखने का अधिकार है। कैश बॉक्स में 3,72,111 रुपये रखना अधिकार के बाहर है। वहीं, उप डाकपाल धीरेंद्र नाथ मिश्र का कहना था कि पेंशन और कर्मचारियों का वेतन देने के लिए पैसा रखा गया था। इस संबंध में एसपी ग्रामीण ने कहा कि जब उप डाकघर को 25000 रुपये से ज्यादा रखने का अधिकार ही नहीं है तो इतनी बड़ी धनराशि कैसे रखी गई। डाकघर में सीसी कैमरे भी नहीं लगे हैँ। इस मामले में कहीं न कहीं से उप डाकघर के कर्मचारी भी संदेह के घेरे में हैं। पुलिस कर्मचारियों को संदेह के घेरे में रखते हुए पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर चोरी
वाराणसी। जलालीपट्टी स्थित जितेंद्र पटेल की मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर बृहस्पतिवार की रात चोर 14 मोबाइल चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे जितेंद्र को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पहाड़ी निवासी जितेंद्र के अनुसार चोर तकरीबन 40 हजार रुपये मूल्य के 14 मोबाइल चुरा ले गए। बताया कि एक माह पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है और पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें