फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में खाताधारकों के खाते से करोड़ों हुए हैं गायब, अकाउंट में कम रकम देखकर लोग परेशान

Sat, 31 Aug 2019 02:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रधान डाकघर कैंट में प्रदर्शन करते खाताधारक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट स्थित प्रधान डाकघर में उपभोक्ताओं के लगभग दो करोड़ रुपये के गबन की सूचना के बाद शुक्रवार को भी लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोग अपने खातों की जानकारी लेने के लिए परेशान रहे। कैंट थाने में इस मामले में 40 पीड़ित खाताधारकों ने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


इसमें से दस पीड़ित खाताधारकों का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कमच्छा निवासी देवेश अग्रवाल ने कैंट पुलिस को खाते से 14 लाख 55 हजार रुपये गबन का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 11 नए प्रार्थना पत्र भी उपभोक्ताओं ने थाने में डाले हैं।

ये भी पढ़ें : एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लेखपाल, इस तरह योजना बनाकर पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन


कैंट पोस्ट आफिस के बचत जमा खाते से दो करोड़ गबन के मामले में अब खातेदार पुलिस की शरण में हैं। शुक्रवार को प्रधान डाकघर पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। खातों की जानकारी के लिए पहुंची शबनम अंजू ने बताया कि उन्होंने दो रेकरिंग डिपॉजिट खोले थे। एक में 4 लाख 80 हजार रुपये और दूसरे में 60 हजार रुपये थे।
Trending Videos

अब पहले खाते में 2 लाख 40 हजार रुपये और दूसरे में 23 हजार रुपये दिख रहा है। शबनम ने बताया कि जरूरतों को काटकर यह रुपये बचाए थे। डाकघर पहुंचे रफ ीउल्लाह ने बताया कि फील्ड एजेंट ने उनसे एक लाख पांच हजार रुपये लिए थे। बताया था कि डिपॉजिट खोलवाने के बाद उन्हें कागज दे दिया जाएगा। मगर दो दिन मिलने के बाद वह लापता हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : जांच टीम शाम तक सौंपेगी रिपोर्ट, ठेकेदारों ने प्रभार मंत्री से की मुलाकात

आक्रोशित लोग डाकघर के डीजी प्रणव कुमार से भी मिलना चाहते थे मगर उन्हें बताया गया कि वह सोमवार को आएंगे। दूसरी तरफ  डाकघर के अधिकारियों ने बताया कि सारा गबन फ ील्ड एजेंट ने किया है। इस बाबत प्रशासन को लिखित सूचना दी जा चुकी है। अब तक की कार्रवाई में चार कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

इनके पैसे हुए गायब :
गबन के शिकार लोगों में भुवनेश्वर नगर कॉलोनी के पवन कुमार सिंह, पुष्कर, देवेंद्र कुमार के खाते से 12.50 लाख रुपये, कचहरी के दत्तमराज सिंह के 7.50 लाख रुपये व इनके परिवार के लोगों के खातों से करीब 10 लाख रुपये, फु लवरिया के जितेंद्र कुमार 2.25 लाख रुपये, नदेसर के संजय कुमार शर्मा तीन लाख रुपये, स्वर्णा एक लाख, सारनाथ के बालेश्वर सिंह 2.88 लाख, धर्मेंद्र सिंह 1.50 लाख, भोजूबीर की सलमा बानो एक लाख, पांडेयपुर के कवींद्रनाथ शाह के तीन खातों से 11.60 लाख, इंद्रजीत एक लाख रुपये, चंद्रमौलि सिंह 40 हजार, हिमाचल सिंह 23 हजार, अंधरापुल की मंजू चार लाख, गोरखपुर के पुलिसकर्मी 1.70 लाख, सोयेपुर के रामेश्वर सिंह 40 हजार, जयरामपुर के धमेंद्र 22 हजार, सुग्रीव आठ हजार, सिकरौल के रमाशंकर चौहान के खाते से 22 हजार रुपये गायब हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें