पॉप सिंगर दलेर मेहंदी ने रविवार की शाम कहा कि किसी के भी रहने के लिए दुनिया में भारत सबसे सुरक्षित जगह है। यहां जैसा माहौल कहीं नहीं मिल सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज को सराहा। कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और उनके प्रयासों अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सुधार आया है और विश्व समुदाय के बीच देश का सिर ऊंचा हुआ है।
भारत-पाक के बीच की दूरियां घटाने के लिए संगीत को उन्होंने सबसे बड़ा माध्यम करार दिया। कहा कि संगीत-कला के आदान-प्रदान से दोनों देशों के रिश्ते मधुर बन सकते हैं। काशी में एक रॉक स्टार नाइट में हिस्सा लेने पहुंचे दलेर ने छावनी क्षेत्र के एक होटल में देर शाम पत्रकारों से बातचीत में अपनी भावनाओं को साझा किया।
उन्होंने बनारस से जुड़े अपने अनुभवों बहुत संजीदगी से रखा। बताया कि कहा कि वह दिन उन्हें अभी तक याद है जब 1975 में पियरी मुहल्ले में वह वर्ष भर रहकर इस शहर की खूबियों का आनंद लेते थे। कहा कि कबीर, तुलसी, नानक की इस धरती में की ऊर्जा से यह दुनिया हमेशा प्रकाशित होती रहेगी।
यहां आकर उन्हें बहुत शांति मिलती है। दलेर में प्रधानमंत्री के कामकाज की सराहना की। कहा कि उनके प्रयासों से देश का मान-सम्मान लगातार बढ़ रहा है। इसे देशवासी महसूस कर रहे हैं। फिल्म अभिनेता आमिर खान के देश में असुरक्षित महसूस करने संबंधी बयान पर पहले तो उन्होंने टिप्पणी करने से मना किया लेकिन फिर बोले कि चाहे अभिनेता, कलाकार हों या समान्य जन।
सबके रहने के लिए भारत सबसे सुरक्षित और अच्छा देश है। असहिष्णुता पर सम्मान वापसी के दौर पर भी उन्होंने कुछ कहने से इंकार किया। इसके बाद पीएनयू क्लब में आयोजित रॉक स्टार नाइट में दलेर ने अपने गीत-नमो नमो से शुरुआत की तो तालियों की बौछार गूंजने लगी।