फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में रखी वीवीआईपी किट में थे खराब उपकरण

Sun, 07 Aug 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सोनिया गांधी
विज्ञापन
रोड शो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद इलाज संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। फ्लीट में शामिल एंबुलेंस में रखी वीवीआईपी मेडिकल किट में कई उपकरण खराब थे। लहुराबीर पर सोनिया की तबीयत खराब होने पर जब इस किट की बीपी चेकअप मशीन और थर्मामीटर ले जाया गया तो एसपीजी ने आपत्ति जताते हुए जांच से मना कर दिया। साथ ही, मौके पर मौजूद चिकित्सकों से तत्काल नई बीपी चेकअप मशीन और थर्मामीटर मंगाया।
विज्ञापन


दरअसल, बीपी मशीन की पाइप टूट जाने और पहले से उसका प्रयोग होने की वजह से एसपीजी ने उससे चेकअप करने से मना किया। यहीं नहीं, फ्लीट में शामिल एंबुलेंस भी 25 गाड़ियाें के पीछे थी, जिसकी वजह से चिकित्सक समय से नहीं पहुंच सके। जहां तक महिला चिकित्सक की बात है तो तबीयत खराब होने के समय वहां कोई महिला चिकित्सक थी ही नहीं।

दो अगस्त को सर्किट हाउस से कमलापति त्रिपाठी प्रतिमा तक (छह किलोमीटर) निकले रोड शो के दौरान लहुराबीर चौराहे पर सोनिया की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें आनन-फानन में पास स्थित एक होटल ले जाया गया, जहां करीब सवा घंटे आराम के बाद सभी कार्यक्रम रद करते हुए सोनिया गांधी को नई दिल्ली ले जाने के लिए सीधा बाबतपुर एयरपोर्ट भेज दिया गया। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि सोनिया के इलाज के लिए फ्लीट में एंबुलेंस के पीछे (सेकेंड लास्ट) होने के कारण चिकित्सकों को उन तक पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन


किसी तरह चिकित्सक पहुंचे और बीपी जांच के लिए मशीन निकाली गई तो उसकी पाइप निकली थी। उसे ठीक करके जांच के लिए चिकित्सक बढ़े तो एसपीजी ने मशीन की हालत देख जांच से मना कर दिया और नई मशीन लाने को कहा।  थोड़ी देर बाद नई बीपी चेकअप मशीन और थर्मामीटर आया, तब जांच हुई। इसके अलावा एसपीजी ने सरकारी अस्पताल से ले आई गईं दवाओं को भी देने से मना कर दिया और बाजार से नई दवाएं मंगाकर दी गईं। और तो और, दो शिफ्ट में लगी चिकित्सकों की ड्यूटी में दूसरे शिफ्ट में महिला चिकित्सक भी मौजूद नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें