फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय वाले के बेटे ने पाये तीन मेडल

Thu, 28 Feb 2013 02:09 PM IST
वाराणसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया के एक चाय वाले के बेटे ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने बीएचयू में न केवल एमएससी (गणित) में टॉप किया है, बल्कि उनकी झोली में दो और मेडल भी आएंगे। विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. कर्ण सिंह के हाथों उन्हें मेडल मिलेगा। समारोह में 27 मेधावियों को मेडल से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


टॉपर अरविंद कुमार को बीएचयू गोल्ड मेडल ही नहीं, बल्कि चांसलर मेडल और स्वर्गीय महाराजा विभूति नारायण सिंह गोल्ड मेडल भी मिलेगा। सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम से सफलता हासिल करने वाले अरविंद का कहना है कि मेहनत का फल जरूर मिलता है।

अरविंद अब इलाहाबाद के हरिश्चंद्र अनुसंधान केंद्र में रिसर्च कर रहे हैं। उनके पिता अशोक मद्धेशिया चाय की दुकान चलाते हैं। पिता ने जितने संघर्ष से बेटे की पढ़ाई कराई, उतने ही परिश्रम से अरविंद ने उनके संघर्षों को सफलताओं में बदला।
विज्ञापन


अरविंद ने जेआरएफ में भी तीसरी रैंक हासिल की थी, जिसके लिए उन्हें सीएसआईआर की ओर से श्यामा प्रसाद मुखर्जी अवॉर्ड भी मिला था। अरविंद के शिक्षक डॉ. शांतनु भट्टाचार्य का कहना है कि 27 साल से पढ़ा रहा हूं। इतना मेधावी छात्र उनके अब तक के अध्यापन काल में नहीं मिला। अरविंद मेरे बेटे के समान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें