कोरोना वायरस के नए-नए मामले मिलने को देखते हुए सैंपल की जांच की कार्रवाई भी तेज हो गई है। समय से रिपोर्ट आ सके, इसके लिए आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बुधवार से पूल टेस्टिंग शुरू हो गई। बीएचयू की मार्च के पहले सप्ताह से लैब में वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, भदोही समेत 13 जिलों के सैंपल की जांच हो रही है।
अब तक वाराणसी से ही करीब 4000 सैंपल आ चुके हैं। वर्तमान में वाराणसी के करीब 300 सैंपल के साथ ही सभी जिलों को मिलाकर 600 से अधिक सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। इसी को देखते हुए पूल टेस्टिंग शुरू की गई है, ताकि रिपोर्ट समय से आ सके।
....