फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितरकुंडा के व्यापारी की बहू, पोता और पोती भी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप

Wed, 22 Apr 2020 08:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के पितरकुंडा के कोरोना पॉजिटिव सुपारी व्यापारी की बहू, पोता और पोती के भी कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि बुधवार को हुई। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इसमें से 10 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


18 अप्रैल को सुपारी व्यापारी में संक्रमण का पता चलने के बाद उसके परिजनों और आसपास के कुल 15 लोगों के सैंपल 19 अप्रैल को लिए गए थे। आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से आई रिपोर्ट में तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य लोग निगेटिव मिले हैं।
 

व्यापारी के दोनों दोनों बेटे भी निगेटिव मिले हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की दुबारा तलाश शुरू कर दी है। साथ ही उसके घर के आसपास सैनिटाइजेशन कराया गया और लोगों को जागरूकता संबंधी पर्चे बांटे गए।
 
विज्ञापन

पितरकुंडा में तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है, जिसमें 10 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम पितरकुंडा पहुंच गई है।
कौशल राज शर्मा, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें