फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे कराएं अक्षर ज्ञान तीव्र बुद्धि का होगा बच्चा, पंचमी पर मां सरस्वती देंगी विद्या का वरदान

Wed, 29 Jan 2020 02:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बसंत पंचमी 2020
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती विद्या का वरदान देंगी। शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती की पूजा आपके बच्चे की बुद्धि को तीव्र करेंगी। पंडित दीपक मालवीय के अनुसार पंचमी पर बच्चे के द्वारा भगवान गणेश को पुष्प अर्पित कराएं। इसके साथ मां सरस्वती को पीले पुष्प, पीले फल,हल्दी श्रद्धा के साथ अर्पित करें। बच्चे को अपनी गोद में बिठाकर माता-पिता मां सरस्वती का मंत्र ओम ऐं नमः लिखवाएं। 108 बार इस मंत्र का जाप करें। मां सरस्वती की कृपा से बच्चा तीव्र बुद्धि का होगा। 30 जनवरी को सरस्वती पूजा करना ज्यादा श्रेष्ठ रहेगा। इस साल की बसंत पंचमी पर खास योग बन रहे हैं।

विज्ञापन


सर्वार्थ सिद्धि योग में है पंचमी
 दरअसल सरस्वती पूजा के दिन सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि जैसे दो योग बन रहे हैं। बसंत पंचमी के दिन बनने वाले इन दोनों योगों को विद्या आरंभ, यज्ञोपवीत संस्कार और विवाह के लिए शुभ माना गया है। सरस्वती पूजा के समय पुस्तकें या फिर वाद्ययंत्रों का पूजन भी करें।

इन मंत्रों से पूरी होगी मनोकामना
सरस्वती जी की पूजा के लिए अष्टाक्षर मूल मंत्र “श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै स्वाहा” परम श्रेष्ठतम माना गया है।

सरस्वती पूजा का मुहूर्त 
बसंत पञ्चमी सरस्वती पूजा मुहूर्त – 10:45 सुबह से 12:34 दोपहर
अवधि – 01 घण्टा 49 मिनट्स
बसंत पञ्चमी मध्याह्न का क्षण – 12:34 दोपहर
पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – जनवरी 29, 2020 को सुबह 10:45  बजे
पञ्चमी तिथि समाप्त – जनवरी 30, 2020 को दोपहर 01:19 बजे

संरस्वती मां की वंदना:
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥
विज्ञापन

शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्।
हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्॥२॥
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें