फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में छात्रों की मनमानी से भटके मरीज, चंदे को लेकर बंद कराई दवा की दुकान

Wed, 29 Jan 2020 02:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भटकते रहे मरीज और तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्र बसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चंदा न देने पर मारपीट कर दवा की दुकान बंद करा दीं। इस वजह से बुधवार को बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को खासा परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल स्थित दवा की दुकान उमंग फार्मेसी के कर्मचारियों के अनुसार, छात्र बसंत पंचमी के लिए चंदा मांगने आए थे। चंदा देने से मना करने पर छात्रों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दवा का काउंटर बंद करा दिया।



दोपहर 12 बजे से 40 मिनट तक काउंटर बंद रहने से मरीजों के तीमारदारों को दवा के लिए इंतजार करना पड़ा। कर्मचारियों का आरोप है कि छात्रों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो उपद्रवी छात्र भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने के बाद दवा काउंटर पर कामकाज शुरू हुआ। पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

इससे पहले भी 21 जनवरी मंगलवार को लंका स्थित दवा दुकानदारों और बीएचयू छात्रों के बीच शाम को जमकर मारपीट हुई। आरोप था कि दर्जनों की संख्या में पहुंचे छात्र सरस्वती पूजा के लिए चंदा मांग रहे थे। इसका विरोध करने पर उन्होंने दुकानदारों से मारपीट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें