फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polytechnic entrance exam: पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा आज से, प्रवेशपत्र नहीं है डाउनलोड तो करें ये काम

Wed, 02 Aug 2023 05:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के शिक्षक व परीक्षा समन्वयक डॉ. उमेश चंद्र सोनकर ने बताया कि पहली पाली में 32789, दूसरी पाली में 32235 और तीसरी पाली में 30947 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
परीक्षा देते अभ्यर्थी।(प्रतीकात्मक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 13 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होनी है। पहले दिन 95,973 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 10.30 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12 से 2.30 बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4 बजे से 6.30 बजे होगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मऊ में बोले शिवपाल यादव: लोकसभा चुनाव में यूपी में 50 से अधिक सीटों पर जीत तय, OP Rajbhar पर कसा ये तंज

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के शिक्षक व परीक्षा समन्वयक डॉ. उमेश चंद्र सोनकर ने बताया कि पहली पाली में 32789, दूसरी पाली में 32235 और तीसरी पाली में 30947 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसी कैमरों से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। उन्होंने छात्रों से समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुंदरपुर में हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिस अभ्यर्थी का प्रवेशपत्र डाउनलोड नहीं होगा, वो हेल्प डेस्क की मदद ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें