फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा बिगाड़ने पर एक लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की हवा को सुधारने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बुधवार को चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में अभियान चलाकर दो बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और दो कारखानों को चेतावनी नोटिस थमाई। साथ ही निर्माण कार्य के आसपास पानी का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि बुधवार को चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। चांदपुर चौराहे पर शंकर बिल्डिंग मैटेरियल द्वारा बिल्डिंग मैटेरियल को खुले में रखा गया था। आसपास न तो पानी का छिड़काव किया गया था और न ही ग्रीन नेट से ढंका गया था। इसे देखते हुए एनजीटी के निर्देश के अनुसार प्रोपराइटर शंकर प्रसाद जायसवाल पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। निर्माण सीमेंट एजेंसी का बिल्डिंग मैटेरियल भी सड़क पर पड़ा हुआ था। इस दुकान पर भी 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
औद्योगिक क्षेत्र के महेशपुर में विंध्यवासिनी इंजीनियरिंग एंड रोलिंग मिल्स के निरीक्षण के दौरान परिसर के बाहर बिल्डिंग मैटेरियल, प्लांट वेस्ट और रॉ मैटेरियल रखा गया था। कारखाने को नोटिस जारी कर एनजीटी के नियमों के पालन का आदेश दिया गया है। वहीं, मैकफा इंटरप्राइजेज में भी एनजीटी के नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस कारखाने को भी नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें