वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में इस बार सिरामिक इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की छात्रा राजलक्ष्मी के गले में प्रेसिडेंट मेडल होगा, जबकि मेटलर्जिकल डिपार्टमेंट के छात्र साई पवन एसएन को डायरेक्टर मेडल मिलेगा। समारोह में सर्वाधिक 14 मेडल इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के विभोर बंसल को मिलेंगे। निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शुक्रवार को समारोह में 1282 मेधावियाें को उपाधि, 54 छात्रों में 81 पदक और 17 पुरस्कार दिए जाएंगे।
समारोह के बारे में निदेशक ने बताया कि संस्थान स्तर पर सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रेसीडेंट और डायरेक्टर मेडल दिए जाते हैं। बीटेक स्तर पर पटना बिहार निवासी राजलक्ष्मी और हैदराबाद निवासी साई पवन एसएन को ऑलराउंड प्रदर्शन और नेतृत्व गुणों को देखते हुए डायरेक्टर मेडल से नवाजा जा रहा है। बताया कि स्वतंत्रता भवन में होने वाले समारोह में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बतौर मुख्य अतिथि मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान देश-विदेश में कार्यरत पुरातन छात्र भी समारोह में शामिल होंगे। समारोह का रिहर्सल गुरुवार को स्वतंत्रता भवन में किया जाएगा। इस बार का पूरा संचालन हिंदी भाषा में होगा।
टॉप टेन मेेधावी
विभोर बंसल 14
एलेश्वरपु श्रावणि 8
अक्षांश चंद्रवंशी 6
मलय सागर 5
आयुषी जैन 5
जितेंद्र चौधरी 4
धनुषमंथ येनुगु 3
देवराज गुर्जर 3
सक्षम जैन 2
सागर श्रीवास्तव 2
एक नजर में दीक्षांत
बीटेक-बीफार्मा 754
आईडीडी, आईएमडी 197
एमटेक, एमफार्मा 252
पीएचडी 79