फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : पांच बूथों पर आज पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां, पुनर्मतदान कल

Wed, 28 Apr 2021 11:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

तीन ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों की होगी रवानगी
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीन ब्लाक के चार गांव के पांच बूथों पर बृहस्पतिवार को दोबारा मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी तीन ब्लाकों से आज होगी। परसादपुर, रायपुर, गरथौली, मवैया गांव के पांच बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा। 

विज्ञापन


बड़ागांव, चोलापुर और पिंडरा ब्लॉक से पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज शाम 6 बजे तक हो जाएगी। बड़ागांव के बलदेव डिग्री कॉलेज, चोलापुर के आदर्श  राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज, पिंडरा  के नारायणी चैलेंजर्स कान्वेंट स्कूल गंगापुर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार बड़ागांव ब्लाक के बूथ संख्या 105- प्राथमिक पाठशाला रायपुर पर सदस्य क्षेत्र पंचायत, ब्लाक चोलापुर के बूथ संख्या 285- प्राथमिक पाठशाला मवैया पर जिला पंचायत सदस्य व बूथ संख्या 65- प्राथमिक पाठशाला गरथौली दक्षिणी छोर पर सदस्य क्षेत्र पंचायत, पिंडरा ब्लाक के बूथ संख्या 310-प्राथमिक विद्यालय परसादपुर-1 व बूथ संख्या 311- प्राथमिक विद्यालय परसादपुर-2 पर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इन बूथों पर गड़बड़ियों के चलते आयोग ने चुनाव निरस्त किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें