फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में एक बार फिर छिड़ा सपा-भाजपा में सियासी संग्राम, जानिए...

Fri, 23 Jun 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर, दोनों दल कर रहे बहुमत का दावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए एक बार फिर जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। सपा और भाजपा दोनों अपने-अपने पक्ष में बहुमत का आंकड़ा जुटाने में लगे हैं। फिलहाल दोनों दल पूर्ण बहुमत होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


सपा की ओर से जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने कमान संभाल ली है। वहीं भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह जोर लगाए हुए हैं।

वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया तो भाजपा की ओर से अमित सोनकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत के 28 सदस्य बुधवार को विधायक सुशील सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के साथ डीएम से मिलने गए थे। उन्होंने डीएम से जिला पंचायत के 48 में से 32 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था।

वहीं सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव का कहना है कि अपराजिता सोनकर के साथ 28 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 25 सदस्यों की ही आवश्यकता होती है। डॉ. पीयूष यादव ने गुरुवार को अपराजिता सोनकर और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मसले पर बैठक भी की।

बैठक में अपराजिता सोनकर ने पार्टी नेताओं को विश्वास मत हासिल करने का भरोसा दिलाया। डॉ. पीयूष यादव का कहना है कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। सभी सदस्यों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें