फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इनामी अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की ओर से सम्मानित किया गया। जघन्य अपराधों में संलिप्त व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के 25,000 के इनामी अपराधी रईस निवासी खालिसपुर, जो गैंगस्टर, गुंडा, गौकशी, ठगी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है, जिसके विरुद्ध 22 प्राथमिकी पंजीकृत हैं। उसकी गिरफ्तार करने वाले कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल अक्षय कुमार को सम्मानित किया गया।
थाना मुबारकपुर क्षेत्र के चोर, नकबजन व ठग बृजेश कुमार उर्फ मलिक की गिरफ्तारी में साहसिक भूमिका निभाने वाले उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार और कांस्टेबल सर्वेश चौरसिया को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं, थाना जहानागंज क्षेत्र में गैंगस्टर, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, ठगी व अवैध असलहा जैसे अपराधों में संलिप्त आकाश शर्मा उर्फ आर्यन की गिरफ्तारी करने वाले कांस्टेबल शिवम चौधरी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त थाना जहानागंज क्षेत्र में एम्बुलेंस के माध्यम से नंबर प्लेट बदलकर अवैध शराब तस्करी करने वाले गैंगस्टर वरुण कुमार साहनी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उपनिरीक्षक अजय निषाद एवं आरक्षी कौशल शर्मा को भी पुलिस अधीक्षक की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें