उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे के कारण देरी से चल रही ट्रेनों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर कैफियात एक्सप्रेस डाउन चार घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह साबरमती डाउन दो घंटे 40 मिनट, गरीब नवाज डाउन तीन घंटे अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। कड़ाके की ठंड में यात्री प्लेटफार्म पर इंतजार करते-करते परेशान हो गए। इसके साथ ही गोदान अप 45 मिनट, ताप्ती गंगा अप 30 मिनट, सरयू यमुना 30 घंटा, गरीब नवाज अप 40 मिनट विलंब से चल रही है। हालांकि, आजमगढ़ से बनकर दिल्ली तक जाने वाली कैफियात अप अपने निर्धारित समय से मात्र 20 मिनट विलंब से रवाना हुई वहीं, आनंदविहार एक्सप्रेस को रेल परिचालन ने निरस्त कर दिया। ट्रेनों के अधिक लेट चलने से उसकी समय सारिणी ही बिगड़ गई है।