बनारस में एक चौकी प्रभारी के रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में वह गाड़ी मालिक से पैसा न देने पर कार्रवाई करने की धमकी दे रहे है।
लंका थाने के अंर्तगत चितईपुर चौकी प्रभारी रामकृपाल सिंह ने सुसुवाही के रहने वाले एक ट्रैक्टर मालिक से महीना पूरा होने के एक दिन बाद पैसा नहीं मिलने पर फोन करके पैसे की डिमांड की।
जिस पर गाड़ी मालिक ने पैसे का व्यवस्था नहीं होने का हवाला देते हुए कुछ दिन का समय मांगा। जिस पर चौकी प्रभारी ने शाम तक व्यवस्था करके आधा पैसा देने को कहा।
गाड़ी मालिक ने गाड़ी खड़ी होने के कारण पैसा नहीं होने की बात कही। चौकी प्रभारी ने उसको धमकी देते हुए कार्रवाई के लिए तैयार रहने की बात कह के फोन काट दिया।