फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांग रहा हेड कांस्टेबल और सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पैरोल मामले में रिपोर्ट लगाने केलिए पैसा मांगना भेलूपुर थाने की दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल रामविचार और सिपाही रामकिशुन को महंगा पड़ गया। शिकायत मिलने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच कराई। शिकायत सही मिलने पर बुधवार को दोनों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने दोनों के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया है। मातहत कर्मचारियों पर नियंत्रण न रख पाने के आरोप में चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड त्रिवेणी सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले और उसे प्रश्रय देने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
एसएसपी के यहां शिकायत पहुंची थी कि भेलूपुर थाना के दुर्गाकुंड चौकी पर तैनात कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पैरोल के लिए रिपोर्ट लगाने को एक पक्ष से रुपये मांग रहे हैं। इस पर एसएसपी ने गोपनीय जांच बैठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें