फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से निरीक्षक तक की वर्दी का रंग होगा एक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही, हेड कांस्टेबल, दरोगा और इंस्पेक्टर की वर्दी अब एक रंग की होगी। नई व्यवस्था प्रदेश में एक दिसंबर से लागू होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस में मौजूदा समय में इंस्पेक्टर खाकी शर्ट-पैंट और सब इंस्पेक्टर सफेद शर्ट व खाकी पैंट पहनते हैं। वहीं, सिपाही और हेड कांस्टेबल सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट पहनते हैं। नए प्रावधान के तहत ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक सफेद शर्ट, नीली पैंट (नेवी ब्लू), नीला बैरेट कैप (डार्क ब्लू), काली बेल्ट, काले रंग के जूते और काला मोजा पहनेंगे। ठंडी के मौसम में नीली जर्सी (नेवी ब्लू), ऊनी मोजा काला, सफेद ऊनी शर्ट, नीली जैकेट (नेवी ब्लू) पहनेंगे। वर्दी पर सिली हुई नीले रंग की नेमप्लेट पर सफेद रंग से नाम लिखाना होगा। एसआई और इंस्पेक्टर की वर्दी पर दाएं बाजू में यातायात चिह्न सिला कर लगवाना होगा। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश से सभी सिपाहियों, हेड कांस्टेबल, दरोगा और इंस्पेक्टरों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें