फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी, सामने आई यह वजह

Tue, 27 Feb 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अपराध को नियंत्रण में रखना पुलिस का मुख्य काम होता है। उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस ने इस काम के इतर एक नए तरीके का काम किया है। जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
विज्ञापन


जिले में एक प्रेमी युगल बीती 23 फरवरी को फरार हो गया था। दोनों के परिजनों ने अपने स्तर खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस का सहारा लिया।

24 फरवरी को करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर 100 नंबर पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ कर चितबड़ागांव पुलिस को सौंप दिया। जहां पुलिस ने दोनों पक्ष के परिजनों को थाने बुलाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों की शादी करा दी।
विज्ञापन


चितबड़ागांव नगर पंचायत के अन्तर्गत बलिया-मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर महरेंव मोड़ पर एक चाय मिष्ठान दुकान में गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर निवासी प्रीतम राजभर विगत पांच वर्षों से काम करता है।
विज्ञापन

पुलिस ने पेश की मिशाल

demo pic
प्रीतम राजभर का दो वर्षों से महरेंव गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हो गई। जिसके चलते प्रेमी युगल गत शुक्रवार को फरार हो गया।

इधर लड़की के परिजन हर-सम्भावित जगहों पर तलाश किया जब कहीं उसका पता नहीं चला तब उन्होंने थक-हारकर कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही 100 नंबर पुलिस को इन पर संदेह हो गया और पूछताछ करने पर इनके घर से फरार होने का पता चल गया और उन्होंने इनको चितबड़ागांव पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

चितबड़ागांव पुलिस ने दोनों के परिजनों व महरेंव गांव के प्रधान मोतीचंद गुप्ता को बुलाकर विचार विमर्श किया। इसके बाद प्रेमी युगल के एक ही बिरादरी के होने से महरेंव रोड स्थित हनुमान मंदिर पर हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करा दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें