समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में शुक्रवार को ज्योतिराव जयंती मनाई गई। पीएम आगमन पर सुबह से ही पार्टी कार्यालय को पुलिस ने घेर रखा था। पुलिस की ओर से कहा जा रहा था कि भीड़ इकट्ठा न करें। इसके विरोध में पार्टी नेताओं ने पैदल मार्च निकाला और जिला मुख्यालय की ओर चल पड़े।
विज्ञापन
पुलिस ने रोकना चाहा तो धकेलते हुए नारेबाजी करते हुए आगे निकल पड़े। पुलिस प्रशासन ने सर्किट हाउस के पास उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। टकराव की स्थिति को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को वही रोक लिया।
जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि आज जिस तरह से पार्टी कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रही है वह गलत है। हम समाजवादी डरने वाले नहीं हैं। फुले का मानना था कि समाज में सभी को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार होना चाहिए। विशेष रूप से महिलाओं व दलितों को।
विज्ञापन
जिला प्रवक्ता संतोष यादव ने कहा कि ज्योतिराव महान समाज सुधारक, विचारक और लेखक थे। पूजा यादव, हरीश मिश्रा, दीपचंद गुप्ता, उमेश प्रधान, भीष्म नारायण सिंह, अखिलेश यादव रहे।