फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दालमंडी जा रहे चंदौली के सपा सांसद समेत 100 कार्यकर्ता हुए कैंपस अरेस्ट, जानें- पूरा मामला

Thu, 06 Nov 2025 02:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर बृहस्पतिवार को चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध जताया। वे दालमंडी जाने की तैयारी में थे। इससे पहले उनके आवास पर ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।  
विज्ञापन
चंदौली सपा सांसद वीरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दालमंडी जा रहे चंदौली के सपा के सांसद वीरेंद्र सिंह समेत 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने कैंपस अरेस्ट किया। बृहस्पतिवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल के साथ सपा सांसद टैगोर टाउन कॉलोनी अर्दली बाजार के आवास से दालमंडी के लिए निकले। सभी दालमंडी चौड़ीकरण योजना के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न की जानकारी पर उनसे मिलने जा रहे थे।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने इन लोगों को कॉलोनी के बाहर नहीं निकलने दिया। एक घंटे तक नोकझोंक और नारेबाजी हुई। सपा सांसद बोले आप नहीं जाने दोगे तो मैं यही धरने पर बैठ रहा हूं। आप लोग सबको गिरफ्तार करिये।

एडीएम सिटी आलोक वर्मा की मौजूदगी में पुलिस बल ने कॉलोनी के बाहर सपा कार्यकर्ताओं को निकलने नहीं दिया। गेट पर बैरिकेडिंग, रस्सी लगाकर उन्हें रोके रखा गया। एक घंटे बाद सांसद ने पांच लोगों के साथ दालमंडी जाने की अनुमति मांगी तो प्रशासन उस पर भी तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

वीआईपी मूवमेंट के नाम पर 10 नवंबर तक की मोहलत मांगी। इस पर सांसद ने कहा कि 10 दिन तक एक भी हथौड़ा दालमंडी में नहीं चलना चाहिए। इस पर सहमति बनी। तय हुआ कि 10 नवंबर को दोपहर एक बजे सपा का प्रतिनिधिमंडल दालमंडी जाएगा।

सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दालमंडी के लोगों को बिना उचित मुआवजा और व्यापारियों को पुनर्स्थापित किए चौड़ीकरण किया जा रहा। ऐसा नहीं होना चाहिए। विरोध करने वालों में पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, अब्दुल समद अंसारी, चंदौली के जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर, जिला प्रवक्ता संतोष यादव, नफीस अहमद, गुलसेर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें