वाराणसी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के कैमरों ने एक साल में दो लाख चालान काटे हैं। तीन सवारी, गलत पार्किंग और बिना हेलमेट के चलने वालों की संख्या ज्यादा है। जेब्रा लाइन और सिग्नल जंप करने के मामलों में कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई जीरो है। जबकि जेब्रा लाइन पर वाहन खड़े होते हैं और रेड सिग्नल पर नियम तोड़े जाते हैं। ये सब मौजूद ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में होता है।
इसे भी पढ़ें; काशी की देव दीपावली : 84 घाट, 96 कुंड पर साथ जले 25 लाख दीये, 53 घाटों पर हुई महाआरती
सिटी कमांड कंट्रोल के कैमरों ने सबसे ज्यादा कार्रवाई रथयात्रा, सिगरा और मलदहिया चौराहे पर की है। इन चौराहों पर नियमों को तोड़ने वाले सीधे कैमरे की जद में होते हैं। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां घुमाव या मोड़ है वहां वाहन की नंबर प्लेट कैप्चर करने में दिक्कत आती है, जैसे तेलियाबाग, आकाशवाणी तिराहा। शहर में रात 10 बजे के बाद ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ती हैं।