कुत्ते की ही मौत हुई है, आदमी थोड़ी न मरा
आरोप है कि सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिंह के अलावा अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो अनिल सिंह ने कहा कि कुत्ते की ही मौत हुई है, आदमी थोड़ी न मरा है। इस बात से आहत विशाल सिंह रात में सिगरा थाने पहुंचे और कुत्ते की मौत प्रकरण पर इंस्पेक्टर से मुकदमा दर्ज कराने की बात कहते हुए तहरीर दी।
विशाल सिंह का आरोप था कि सिगरा थाना प्रभारी का रवैया ठीक नहीं रहा। रात एक बजे मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह में पोस्टमार्टम के लिए टाल मटौल होने लगा और सीडीओ, अपर नगर आयुक्त और पशु चिकित्साधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपते रहे। दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं होने पर पीपल फॉर एनिमल संस्था की संस्थापक मेनका गांधी ने मामले का संज्ञान लिया और दोपहर दो बजे सीडीओ व पशु चिकित्साधिकारी को फोन करके पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह और सिगरा थाने की पुलिस ने शाम को कुत्ते का पोस्टमार्टम करवाया।
सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के संबंध में मेनका गांधी का फोन आया था।