फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा आज, इन सामानों के साथ केंद्र में नहीं मिलगा प्रवेश, जानिए पूरा ड्रेस कोड

Thu, 25 Oct 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही भर्ती के लिए जून में निरस्त हुए परीक्षा आज और कल उत्तर  प्रदेश के 16 जिलों के 482 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। दो दिन में होने इस परीक्षा में 41520 पदों के लिए कुल 975987 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


वाराणसी जिले के 60 केंद्रों पर पुलिस विभाग के आरक्षी एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों दिन की परीक्षा में एक लाख पच्चीस हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इसके मद्देनजर आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में केंद्र व्यवस्थापक व अधीक्षक और टीसीएस कंपनी के अधिकारियों से डीएम और एसएसपी ने कहा कि केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा समय से दो घंटे पहले शुरू होगा। केंद्रों का प्रवेश द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थी uppbpb.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड किया हुआ प्रवेश पत्र साथ लाएंगे। प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी की नवीनतम फोटो चिपकी हो और आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी की मूल प्रति साथ में हो। यदि आईडी प्रूफ नहीं होगा तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
 
Trending Videos

इन चीजों पर लगी है रोक

ras pre exam 2018
एसएसपी ने कहा कि जो कोई भी परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश, पीने के पानी, शौचालय और फर्नीचर की व्यवस्था दुरुस्त नहीं दिखी तो संबंधित लोग कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने निर्देश दिया किया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अंगूठी, बाली, नथिया, चेन, हार, करधनी, चश्मा, टोपी और बेल्ट पहन कर न आएं।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ईयरफोन, हेल्थ बैंड, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर, पर्स, कागज, पेंसिल बॉक्स, पानी पीने की बोतल और खाने की सामग्री भी प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी सिर्फ नीला और काला बॉल प्वाइंट पेन ला सकते हैं। 
 
विज्ञापन

चरमराएगी बनारस की परिवहन व्यवस्था

25 और 26 अक्तूबर को बलिया और आजमगढ़ जिले के 12 हजार से ज्यादा नवयुवक सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए छावनी क्षेत्र में आएंगे। इसी दौरान सवा लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भी शहर आएंगे।

इसके चलते परिवहन व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। इसके मद्देनजर कैंट रोडवेज प्रबंधन को 25 और 26 अक्तूबर को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने का निर्देश जिला प्रशासन की ओर से दिया गया है।

इसके साथ ही यातायात पुलिस को सजगता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान कैंट, मंडुवाडीह व सिटी रेलवे स्टेशन के साथ ही बस अड्डों और ऑटो स्टैंडों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें