फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अपहरण कर बंधक बनाए गए प्रापर्टी डीलर ने लाइटर से रस्सी जलाकर खुद को बचाया

Wed, 18 Dec 2019 01:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर से अपहरण कर बंधक बनाए गए एक प्रापर्टी डीलर को वाराणसी के चौबेपुर स्थित महाकालेश्वर मंदिर के नीचे के तहखाने से मंगलवार को पुलिस ने मुक्त कराया। मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद कर दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


वारदात का मास्टर माइंड गाजीपुर के खानपुर थाने क्षेत्र के सिंधौना का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार वह सेना में नौकरी करता था और हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा है। उस पर राजस्थान में कई लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने के आरोप सहित दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी दीपक जायसवाल नई दिल्ली में प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। सिंधौना निवासी शख्स के चौबेपुर क्षेत्र में मंदिर और कमरे हैं। नई दिल्ली में जमीन खरीदने के लिए सिंधौना निवासी शख्स दीपक से छह माह से बात कर रहा था। 14 दिसंबर को दीपक नई दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट आए। वहां से सिंधौना निवासी शख्स लेकर उन्हें छावनी क्षेत्र स्थित होटल में ले गया।

विज्ञापन

दीपक दो दिन शहर में भ्रमण करते रहे। सोमवार को सिंधौना निवासी शख्स दीपक को स्कार्पियो से लेकर बनारस से नई दिल्ली के लिए निकला। प्रतापगढ़ पहुंचने पर सिंधौना निवासी शख्स ने दीपक से कहा कि स्कूल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बच्चे घायल हैं, इसलिए उसे अस्पताल जल्दी पहुंचना होगा। यह कह कर उसने स्कार्पियो घुमा ली।

सुल्तानपुर से जौनपुर के बीच दीपक को सिंधौना निवासी शख्स ने पिस्टल सटा दी और चौबेपुर स्थित महाकालेश्वर मंदिर के तहखाने में ले जाकर रस्सी से हाथ बांध दिया। दीपक के पास लाइटर था तो मंगलवार को उन्होंने रस्सी को उससे जला दिया। पास ही स्थित एक हाल में एक व्यक्ति का मोबाइल चार्जिंग के लिए लगा था। उसी से दीपक ने परिजनों को फोन किया।
विज्ञापन

परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल किया तो पुलिस आई और छापा मार कर दीपक को तहखाने से बाहर निकाला। पुलिस ने तहखाने की रखवाली कर रहे एक युवक और मंदिर में पूजा कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया। दोनों युवक समीप के ही बैरागीपुर गांव के बताए गए हैं। इस संबंध में एसपी ग्रामीण एमपी सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें