फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा हुए सभासद के बेटे को पुलिस ने ऐसे किया बरामद, मांगी गई थी 50 लाख की फिरौती

Thu, 12 Jul 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुगलसराय
विज्ञापन
चार अपहरणकर्ता चढ़े पुलिस के हत्थे, चार फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुगलसराय के सभासद के अगवा किए गए बेटे को क्राइम ब्रांच और चंदौली पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया। बुधवार की रात चकिया तिराहे के पास मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को भी धर दबोचा।
विज्ञापन


उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियो, चार तमंचे के साथ कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया। चार अन्य आरोपियों  की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसपी संतोष सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन में यह खुलासा किया।

क्राइम ब्रांच और चंदौली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई है। एसपी ने बताया कि मुगलसराय के चतुर्भुजपुर वार्ड के सभासद के बेटे राहुल रावत को मंगलवार की रात अगवा कर लिया गया था। सभासद पति वीरू रावत से फोन पर 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी।  
विज्ञापन


वीरू रावत ने बुधवार को मुगलसराय कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। राहुल की बरामदगी के लिए क्राइम ब्रांच और मुगलसराय पुलिस की टीम को लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात पुलिस टीम ने म़ुगलसराय गंजी प्रसाद चौराहे पर एक संदिग्ध स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया। उसमें बैठे चार युवक वाहन रोककर भागने लगे। 
विज्ञापन

चार अन्य की तलाश

यूपी पुलिस

पुलिस टीम ने चारों युवकों सतीश यादव, विशाल यादव, सत्यप्रकाश गुप्ता और मुलायम प्रजापति को भागकर दबोच लिया। तलाशी के बाद उनके पास से चार तमंचा, आठ कारतूस और तीन मोबाइल सेट बरामद हुआ।

कड़ाई से पूछताछ के दौरान युवकों ने सभासद पुत्र के अपहरण की बात स्वीकार की और लोकेशन बताया। सभासद के बेटे को बबुरी थाना क्षेत्र के नगई गांव में जूली उर्फ संतोष के मकान में बंद किया गया था।

 पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात अपह्त राहुल को अपहरण कर्ताओं बताए गए जगह से बरामद कर लिया। राहुल ने बताया कि मंगलवार की रात सत्यप्रकाश ने उसे बहला फुसलाकर मुगलसराय रेलवे स्टेशन ले गया।

जहां पहले से मौजूद उसके अन्य साथियों ने उसे एक स्कार्पियों में जबरदस्ती लादकर फरार हो गए। राहुल के  शिनाख्त करने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें संदीप यादव, जूली उर्फ संतोष, कपिल यादव और शकील उर्फ शकीब अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसपी ने कहा कि फरार चल रहे चार आरोपयियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें