फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेची गई किशोरी को पुलिस ने इस हाल में किया बरामद, सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई

Tue, 30 Oct 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
करीब ढाई वर्ष पूर्व गायब दो लड़कियों में से एक को पुलिस ने बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीया दो किशोरियां मार्च 2016 में खेतों में मजदूरी का कार्य करने यूपी के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव आई थीं। वहां से दोनों लड़कियां शिवरात्रि का मेला देखने शिवद्वार गईं थीं। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटीं।
विज्ञापन


यह किशोरियां मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। परिजनों ने दोनों लड़कियों की काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस संबंध में लड़कियों के पिता ने जुलाई 2018 में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बिसरेखी निवासी राजेश और गिरीश दोनों लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया।


उसे कहीं ले जाकर बेच दिया है। राजेश व गिरीश के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में राजेश जेल में है, जबकि गिरीश अभी भी फरार चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर रविवार देर शाम पुलिस ने घोरावल बस स्टैंड से एक लड़की को बरामद कर लिया।

दूसरी लड़की का अभी तक पता नहीं है। पुलिस के मुताबिक एक लड़की का मैनपुरी जिला में खरीद फरोख्त कर किसी व्यक्ति से शादी की गई थी और उसे एक वर्ष की एक बच्ची भी है, जो उसके साथ ही बरामद हुई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें