फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली MLA विजय मिश्र 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, रिश्तेदार की संपत्ति पर कब्जा करने का है आरोप

Sun, 16 Aug 2020 06:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में गाड़ी में बैठे विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र को भदोही पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां सीजेएम ने 14  दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक का कोरोना वायरस टेस्ट हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस विधायक को करीब चार बजे लेकर भदोही जिले में पहुंची थी, जहां से सीधा कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया था। भदोही आने के दौरान विजय मिश्र के समर्थकों को भदोही जिले से लगी ऊंज सीमा पर ही रोक दिया था।

विधायक ने जांच के लिए गाड़ी से उतरने से इनकार कर दिया था। बाहुबली विधायक विजय मिश्र का कहा कि पहले मेरे भाई या घर के किसी सदस्य को बुलाया जाए फिर मैं जांच कराऊंगा। लेकिन किसी तरह पुलिस ने कोरोना की जांच करवाई थी। स्थिति को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया है, मौके पर काफी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

कोर्ट में वकील और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विधायक विजय मिश्र दो बेटियों रीमा पांडेय और सीमा मिश्र सहित और भी परिजन कोर्ट पहुंच गए हैं, वहीं उनके वकील भी कोर्ट परिसर में पहुंच गए हैं। वहीं, विधायक के परिजन भी पहुंच गए हैं।

मालूम हो कि भदोही जिले में धनापुर दक्षिणी गांव निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ मकान पर कब्जा कर लेने का मामला दर्ज कराया था। विधायक को हिरासत में लेने के लिए भदोही पुलिस की टीम मध्य प्रदेश गई थी।
विज्ञापन

कोर्ट में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने विजय मिश्र को मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले से गिरफ्तार किया था। वहां से विधायक विजय मिश्र, स्कोर्ट और दो दर्जन गाड़ियों में विधायक समर्थकों का काफिला शनिवार की दोपहर सड़क मार्ग से भदोही के लिए निकला था।

लंबी दूरी होने के कारण शनिवार की रात को पुलिस झांसी पहुंची। रात होने के कारण देर शाम पुलिस टीम झांसी में रुकी। यहां अधिकारियों से वार्ता के बाद विधायक को राजगढ़ स्थित पीएसी के अतिथि गृह में रोका गया। यहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। आज सुबह पुलिस विजय मिश्र को लेकर झासी से भदोही के लिए रवाना  हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें