फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: हॉस्टल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने रेड मारकर दो युवक और युवतियां पकड़े

Sun, 06 Jun 2021 12:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पिशाचमोचन स्थित हॉस्टल के लिए गए मकान में अवैध कारोबार चल रहा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिशाचमोचन स्थित एक मकान में देह व्यापार का चेतगंज पुलिस ने भंडाफोड़ किया। यह मकान हॉस्टल के लिए किराए पर लिया गया था। शुक्रवार रात पुलिस ने छापा मारकर दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। कमरे के अंदर आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं।

विज्ञापन


चेतगंज एसीपी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि पिशाचमोचन स्थित एक दो मंजिला मकान में अनैतिक कार्य होते हैं। सूचना के आधार पर चेतगंज पुलिस ने मकान पर छापा मारा गया। मकान के अलग-अलग कमरों में दो युवतियां और तीन युवक आपत्तिजनक स्थित में मिले।

कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं और छह हजार रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में जौनपुर के पुरानी बाजार निवासी रूपेश साहू, सिगरा के कामायनी कालोनी निवासी पुरुषोत्तम दुबे और रामकटोरा चेतगंज निवासी अतुल पांडेय, पीडीडीयूनगर और शिवपुर सेंट्रल रोड की रहने वाली एक-एक युवती शामिल है। चेतगंज पुलिस की ओर से देह व्यापार के खिलाफ हफ्ते भर में दूसरी यह कार्रवाई की है। जगतगंज स्थित कैलगढ़ कालोनी में भी छापा मारकर पुलिस ने युवक और युवतियों सहित छह को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने दी सूचना
देह व्यापार का भंडाफोड़ कराने में मकान के आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद की। कोई सामने तो नहीं आया लेकिन गोपनीय सूचनाएं चेतगंज एसीपी तक पहुंचाई गई। चूंकि एसीपी मई माह में भी नाटी इमली स्थित एक मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था और फिर कैलगढ़ कालोनी स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार के धंधे को पकड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें