फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आबादी वाले इलाकों पर जमा कर रखा था बारूद का भंडार, पुलिस छापेमारी में सात पकड़े

Tue, 10 Nov 2020 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस द्वारा सोमवार की रात से की जा रही छापेमारी की कवायद पूरी हो गई है। पुलिस टीम ने दो मोहल्लों से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं, साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार भी किया। सातों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

दीपावली पर पटाखा का कारोबार काफी ज्यादा होता है। जिसे देखते हुए कई अवैध पटाखा कारोबारी जगह-जगह भारी मात्रा में पटाखा का अवैध रूप से भंडारण करते हैं और दीपावली के अवसर पर उन्हें बेचते है। आबादी के बीच पटाखों का भंडारण नहीं किया जा सकता है।


इसके बाद भी कई व्यापारी आबादी के बीच ही बने मकानों में पटाखों का भंडारण करते है। मुखबिर से पुलिस को ऐसी सूचना मिली कि मुकेरीगंज व जामा मस्जिद के पास कुछ घरों में आबादी के बीच पटाखों का भंडारण हुआ है। इस सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर द्वारा बताए गए स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई। सोमवार की रात से शुरू हुई कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखा जमा कर रखने वाले पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। दो दिनों की छापेमारी के दौरान पुलिस ने आठ बोरी व चार कार्टून पटाखा बरामद किए।

इसमें विभिन्न मार्का के पटाखे मौजूद थे। शहर के मुकेरीगंज व जामा मस्जिद क्षेत्र में पुलिस टीम ने कई घरों में छापेमारी कर यह बरामदगी की है। इस दौरान सात पटाखा कारोबारी पकड़े भी गए, जिनके खिलाफ शहर कोतवाली में दो मुकदमा भी पंजीकृत किया गया।

सात अवैध पटाखा कारोबारी गिरफ्तार
छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात अवैध पटाखा कारोबारियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है। इसमें मनोज चौरसिया पुत्र कन्हैया लाल निवासी आसिफगंज, नवी सरवर पुत्र सदरूद्दीन निवासी मुकेरीगंज, सलमान व आमिर पुत्रगण नसरूद्दीन निवासी मुकेरीगंज, असफाक पुत्र अब्दुल राशिद निवासी मुकेरीगंज, संतोष पुत्र रामानंद व आदित्य पुत्र संतोष निवासी अतरैठ थाना अतरौलिया शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें