फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली पीएम को उपहार में जाएगी आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, इस शिल्पकार को मिली तैयार करने की जिम्मेदारी 

Mon, 09 Nov 2020 12:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार नजदीक है। उजाले के इस त्योहार में खुशियां बांटने के लिए गिफ्ट देने की परंपरा है। हर वर्ग अपने हिसाब से तैयारी करता है। प्रदेश सरकार की ओर से भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार दीपावली पर भेजे जाने वाला ये गिफ्ट कुछ खास होगा। इस गिफ्ट में शामिल होंगे ओडीओपी (एक जनपद एक उत्पाद) के कुछ खास उत्पाद और इसमें आजमगढ़ के निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी को भी जगह मिली है।

विज्ञापन



निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी पूरे विश्व में अपना अलग स्थान रखती है। इसकी मांग देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों तक है। प्रदेश सरकार की ओर से इस बार दीपावली गिफ्ट के रूप में दिए जाने वाले बास्केट में ओडीओपी में शामिल निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी से बना फ्लावर पॉट भी है।

इसे तैयार करने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार सोहित प्रजापति को मिली है। सोहित ने बताया कि ओडीओपी सेल के निर्देश के अनुसार 500 पीस फ्लावर पॉट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इसे तैयार कर लिया गया है। जिला उद्योग केंद्र की सहायता से इसे लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

PM Modi - फोटो : youtube@narendra modi
उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान पता चला है कि दिवाली गिफ्ट के लिए बास्केट तैयार किया जा रहा है। इसमें आजमगढ़ से ब्लैक पाटरी के फ्लावर पॉट, कन्नौज से इत्र और फिरोजाबाद से कांच की प्रतिमा शामिल है।

यह भी बताया गया कि ये गिफ्ट बास्केट पीएमओ में भेजा जाएगा। वहीं जीएम डीआईसी प्रवीण मौर्य ने बताया कि ओडीओपी सेल से गिफ्ट के लिए फ्लावर पॉट भेजने के निर्देश मिले हैं। इसे जल्द भेजा जाएगा। गिफ्ट किसको भेजा जाएगा इसकी जानकारी नहीं है।

500 रुपये एक फ्लावर पॉट की कीमत
सोहित कुमार ने बताया कि एक फ्लावर पॉट की कीमत 500 रुपये हैं। इसे एक विशेष डिब्बे में पैकिंग करके भेजा जाएगा। ताकि ये सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि ओडीओपी के तहत उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें