तलाशी के दौरान दो कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। अन्य कमरों से भी दो महिलाएं मिलीं जो ग्राहकों का इंतजार कर रही थीं। पुलिस ने मौके से सात मोबाइल फोन, 3800 रुपये नकद, आपत्तिजनक सामग्री, और दो रजिस्टर बरामद किए।
महिलाओं ने पुलिस को बताया कि राजेश यादव उन्हें काम का लालच देकर इस धंधे में धकेलता था। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक यादव के अनुसार, राजेश यादव ही भोली-भाली लड़कियों को काम का लालच देकर देह व्यापार में शामिल करता था। राजेश यादव समय-समय पर गेस्ट हाउस आकर पैसों और अन्य व्यवस्थाओं की देखरेख करता था। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं अलग-अलग जिलों की हैं।