फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: आपको कोई परेशान करे तो छिपाएं नहीं, छात्र-छात्राओं को अधिकारियों ने दी सलाह

Mon, 28 Mar 2022 02:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केराकतपुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में सोमवार को अमर उजाला के बैनर तले अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र और छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं को पुलिस पहले ही क्यों नहीं होने से रोक पाती, अगर किसी के साथ घरेलू हिंसा हो रही है, तो हम उसकी शिकायत कहां करें और क्या शिकायत करने पर हमें कोई दिक्कत तो नहीं होगी.....? बिना किसी डर, बेझिझक ऐसे तमाम सवाल छात्र-छात्राओं ने सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से केराकतपुर स्थित पुलिस की पाठशाला में पुलिस उपाधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बडांगाव डॉ. चारु द्विवेदी से पूछे। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह, थानाध्यक्ष लोहता राजेश सिंह, प्रबंधक अमित पांडेय, उप प्रधानाचार्य संगीता पॉल, ऋचा राय, मीना अवस्थी, अंजना श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी ने उन्हें न सिर्फ उनके सवालों के जवाब दिए बल्कि पुलिस की कार्य प्रणाली, उनके लिए बने कानूनों और अधिकारों के बारे में भी बताया।  छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि पुलिस आपके सहयोग के लिए है, उसे आप मित्र समझें।
विज्ञापन

डायल 112 जैसी सुविधा इसलिए ही है ताकि घटनास्थल पर पुलिस 10 से 15 मिनट के बीच पहुंचे। थाने पर आपकी कोई नहीं सुनता तो आप ऑनलाइन शिकायत करें। उन्होंने कहा कि छात्राओं, महिलाओं के लिए 1090 जैसी हेल्पलाइन है। छेड़खानी जैसी घटनाओं की शिकायत आप सीधे इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकती हैं। 

वाराणसी में पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
लड़कियों के साथ स्कूल आते-जाते समय, ऑटो और बस में छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। कई बार लड़कियां डर की वजह से घटना को छिपा लेती हैं। चारू द्विवेदी ने समझाया कि कोई भी आपको परेशान करे, आपके साथ बदमाशी करे। अगर आपको कभी भी कोई दिक्कत महसूस हो तो आप कभी भी किसी से डरे नहीं। अपनी दिक्कत को साझा जरूर करें।

आप अपने मम्मी, बड़ी बहन या पापा को संबंधित दिक्कत के बारे में जरूर अवगत कराएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके साथ बदमाशी करने वाला शख्स तो यही सोचेगा कि अरे ये तो डर गई। इससे उसकी हिम्मत और बढेगी और वो बार-बार आपको परेशान करेगा।

इससे आप दिक्कत में फंसते चले जाएंगे। इसलिए आप कभी भी कोई बात छिपाइए मत। अपने परिजनों से या अपने स्कूल के शिक्षक, प्रधानाचार्य और पुलिस स्टाफ को बताएं। पुलिस के पास अगर आपकी शिकायत आती है तो इसमें कोई शक नहीं कि आपकी समस्या का समाधान नहीं होगा। 

अग्निशमन अधिकारी ने दी आपदा में बचाव की जानकारी
कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने विद्यार्थियों को आपदा के दौरान अग्निशमन विभाग किस प्रकार कार्य करता है इसके  बारे में बताया। साथ उन्होंने बच्चों को आपदा के दौरान किसी तरह अपना बचाव करना है। आग लगने के दौरान घबराना नहीं, बल्कि इनकी जानकारी तुरंत नजदीक की पुलिस स्टेशन या फायर स्टेशन पर दे।  वहीं उन्होंने अग्निशमन विभाग में कॅरियर को लेकर भी छात्र-छात्राओं से जानकारी साझा की। 
विज्ञापन

लगातार देखते रहना भी अपराध 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष लोहता ने बताया कि अगर रास्ते पर चलते वक्त आपको किसी भी तरह की समस्या होती है तो उसकी शिकायत करें। उन्होंने बताया कि सिर्फ छेड़ना और पीछा करना ही अपराध की श्रेणी में नहीं आता, बल्कि अगर किसी किसी छात्रा को लगता है कि कोई उसे लगातार देख रहा या घूर रहा है वो भी अपराध की श्रेणी में आता है।

इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन नंबरों पर कर सकती हैं, इसमें आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। महिला के साथ घरेलू हिंसा हो तो वो 112, 1090 पर शिकायत कर सकती हैं। साथ ही अपने क्षेत्र के थाने में जाकर भी शिकायत कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें