काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान मैदागिन चौराहे पर चारों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इसी दौरान मैदागिन से मणिकर्णिका की ओर जा रही शव यात्रा को भी रोक दिया गया। इस मामले की शिकायत सोशल मीडिया पर की गई और वीडियो साझा किए गए।
आरोप लगाया गया कि पुलिस ने करीब 20 मिनट तक शव यात्रा को रोके रखा। कोतवाली पुलिस ने शव यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल का कहना है कि पांच मिनट के अंदर शव यात्रा को निकाल दिया गया। एसीपी कोतवाली मौके पर थे, उन्होंने तुरंत शवयात्रा को निकलवाया।
पेड़ कटाई से गोला-कटारी मार्ग जाम
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोला-कटारी मार्ग चौड़ीकरण के दौरान पेड़ की कटाई से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। शनिवार की दोपहर अचानक यातायात रोकने से लंबा जाम लगा। अधिवक्ता जयंत कुमार सिंह ने कमिश्नरेट पुलिस को एक्स पर इसका वीडियो भी साझा किया। दोपहर के समय जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहीं। चोलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराया।
अधिकारी बोले
पांच मिनट के अंदर शव यात्रा को निकाल दिया गया। एसीपी कोतवाली मौके पर थे, उन्होंने तुरंत शव यात्रा को निकलवाया। -गौरव बंशवाल, डीसीपी काशी